आज का राशिफल
Trending

आज का राशिफल 28 मार्च 2026: मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों के लिए खुशियों और सफलता का दिन, जानें किन राशियों को संभालकर चलना होगा

नई दिल्ली, 28 मार्च 2026 / पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार ग्रहों की चाल आज कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए विशेष आनंद और सफलता लेकर आएगा, जबकि कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

ग्रहों की स्थिति के अनुसार, गुरु मिथुन राशि में, चंद्रमा कर्क राशि में, पुष्य नक्षत्र का चंद्रमा अत्यंत शुभकारी है। केतु सिंह राशि में, जबकि बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में कुयोग बनाकर चल रहे हैं। सूर्य और शनि मीन राशि में और शुक्र मेष राशि के गोचर में हैं।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मानसिक स्थिति पर नियंत्रण आवश्यक है। क्रोध और उग्रता से बचें और दूसरों के साथ सौम्यता के साथ व्यवहार करें।

आज की प्रमुख राशियां और शुभ संकेत

  • मेष राशि: भौतिक सुख और व्यवसाय में लाभ के योग हैं। हालांकि पारिवारिक जीवन में गृह-कलह और प्रेम में दूरी की संभावना। शनिदेव को प्रणाम करें और नीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।
  • वृषभ राशि: स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर ध्यान दें। व्यवसायिक स्थिति मजबूत रहेगी और रोज़गार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। हरी वस्तु रखें।
  • मिथुन राशि: जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध, व्यापार में लाभ, लेकिन वाणी पर नियंत्रण आवश्यक। मां काली को प्रणाम लाभकारी होगा।
  • कर्क राशि: सकारात्मक ऊर्जा का संचार, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार में सुधार। लाल वस्तु रखें और बजरंगबली को प्रणाम करें।
  • सिंह राशि: मानसिक चिंता और खर्च अधिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान, नीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।

अन्य राशियों के लिए भी व्यवसाय, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों के अनुसार उपाय बताए गए हैं। तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों को ग्रहों की स्थिति अनुसार लाभ और सावधानी के संकेत मिले हैं।

पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने अपने 25 वर्षों के अनुभव के आधार पर सुझाव दिया कि हर निर्णय सोच-समझकर लें, विशेष रूप से निवेश और महत्वपूर्ण कदमों में।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button