छत्तीसगढ़
Trending

खारुन नदी किनारे युवक की लाश: प्रेमिका की शादी तय होने से आहत होकर जहर पीने की आशंका

धमतरी। नवागांव क्षेत्र में खारुन नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करण कुर्रे (पिता प्रेमलाल कुर्रे) के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते जहर खाकर आत्महत्या की है। घटना की जानकारी सोमवार सुबह तब मिली जब कुछ ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और युवक का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल बीरेझर चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे प्रारंभिक तौर पर जहर सेवन की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि करण का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन युवती की शादी कहीं और तय हो गई थी। इस बात से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही यह घटना युवाओं में बढ़ते मानसिक तनाव और सामाजिक दबाव की गंभीर स्थिति को भी उजागर करती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button