छत्तीसगढ़रायपुर

23 मार्च को रायपुर में रोजगार का बड़ा अवसर: निजी कंपनियों में 100 से ज्यादा वैकेंसी, सभी योग्य उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन

रायपुर। Raipur में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस जॉब फेयर में 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। निजी क्षेत्र की कंपनी Vodafone Idea Limited द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसके अलावा पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती होगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास रखी गई है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 10,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

इच्छुक उम्मीदवार अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर कैंप में उपस्थित हो सकते हैं। साथ ही इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ के ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का बेहतर अवसर साबित हो सकता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button