छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

CG Budget Session Day-11: प्रश्नकाल में मंत्रियों की परीक्षा, सदन में CM के विभागों की अनुदान मांगों पर होगी बहस

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान मंत्रियों से उनके विभागों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे, वहीं मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी।

प्रश्नकाल के दौरान खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही सदन में राज्यपाल द्वारा लौटाए गए एक विधेयक की सूचना भी पढ़ी जाएगी।

सत्र के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक और बालेश्वर साहू विभागीय मंत्रियों का ध्यानाकर्षण कराएंगे। वहीं विधायक रिकेश सेन, इंद्र शाह मंडावी और अटल श्रीवास्तव द्वारा याचिकाओं की प्रस्तुति की जाएगी।

इसके अलावा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और केदार कश्यप के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

माना जा रहा है कि आज सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर तीखी बहस देखने को मिल सकती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button