छत्तीसगढ़
Trending

अफीम खेती पर भूपेश बघेल के आरोपों का पलटवार, केदार कश्यप बोले- बीजेपी सरकार में तुरंत हुई कार्रवाई, कांग्रेस ने अपराधियों को दिया संरक्षण

रायपुर, 12 मार्च 2026: प्रदेश में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आरोपों पर संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में मामले सामने आते ही तुरंत कार्रवाई होती है। दुर्ग जिले में अवैध खेती के मामले सामने आते ही प्रशासन ने तत्काल कदम उठाया। मंत्री ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि पांच साल सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने कोयला और शराब घोटाले जैसी घटनाओं में अपराधियों को संरक्षण दिया।

केदार कश्यप ने घरेलू गैस की किल्लत के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि राज्य में 62 लाख से अधिक कनेक्शन हैं और सरकार लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। विपक्ष सदन को गुमराह करने और लोगों में डर पैदा करने का प्रयास कर रहा है।

इससे पहले, भूपेश बघेल ने कहा था कि प्रदेश में अफीम की खेती तेजी से बढ़ रही है और यह बीजेपी समर्थकों द्वारा संचालित की जा रही है। उन्होंने इसे “नई रोजगार योजना” बताते हुए कहा कि इसे मेक इन छत्तीसगढ़ के तहत बढ़ावा दिया जा रहा है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button