छत्तीसगढ़
Trending

नवा रायपुर में 13-14 मार्च को ‘आदि परब-2026’, 43 जनजातियों की संस्कृति और परिधान एक मंच पर दिखेंगे

रायपुर। Vishnu Deo Sai की परिकल्पना और निर्देश पर 13 व 14 मार्च 2026 को Naya Raipur स्थित आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में ‘परम्परा से पहचान तक – आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।

कार्यक्रम का आयोजन Ministry of Tribal Affairs के सहयोग से आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत Tribal Research and Training Institute द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में विभाग के प्रमुख सचिव Sonmani Bora और संस्थान की संचालक Hina Animesh Netam ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आदिम जाति विकास मंत्री Ramvichar Netam के मार्गदर्शन में आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की 43 जनजातियों के साथ-साथ Madhya Pradesh, Telangana, Odisha, Maharashtra और Jharkhand के जनजातीय समुदायों के कलाकार भी भाग लेंगे।

पहली बार एक मंच पर 43 जनजातियों की वेशभूषा

कार्यक्रम के तहत “आदि-परिधान जनजातीय अटायर शो” का आयोजन 13 मार्च को सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक और 14 मार्च को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक होगा। इसमें राज्य की 43 जनजातियों की पारंपरिक वेशभूषा, संस्कृति और जीवन शैली को पहली बार एक ही मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा। प्राकृतिक रंगों और स्थानीय संसाधनों से तैयार परिधान जनजातीय जीवन और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का संदेश देंगे। इस शो के लिए 120 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है।

‘आदि रंग’ में जनजातीय चित्रकला का प्रदर्शन

आयोजन के दौरान “आदि रंग – जनजातीय चित्रकला महोत्सव” भी होगा, जिसमें कलाकार जल-जंगल-जमीन, जनजातीय जीवन दर्शन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों को अपनी पारंपरिक कला के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। इस प्रतियोगिता में 155 प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है।

प्रतियोगिता दो आयु वर्गों में आयोजित होगी। दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार 20 हजार रुपये, द्वितीय 15 हजार रुपये और तृतीय 10 हजार रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा 10-10 प्रतिभागियों को 2 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी मिलेगा।

‘आदि-हाट’ में हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजन

कार्यक्रम के दौरान “आदि-हाट जनजातीय शिल्प मेला” भी लगाया जाएगा, जहां जनजातीय हस्तशिल्प, वनोपज और पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय किया जाएगा। इसमें 14 समूहों द्वारा हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

यूपीएससी में चयनित युवाओं का होगा सम्मान

इस मौके पर संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2025 में चयनित अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थी डायमंड सिंह ध्रुव और अंकित साकनी का सम्मान किया जाएगा। साथ ही ‘प्रयास’ संस्थान के विद्यार्थियों को विभागीय योजनाओं के तहत लैपटॉप भी वितरित किए जाएंगे

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button