CM विष्णु देव साय का आज व्यस्त कार्यक्रम: विधानसभा सत्र में रहेंगे मौजूद, शाम 6 बजे से कैबिनेट बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मंगलवार 10 मार्च 2026 का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 10:40 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19 नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र में शामिल होंगे, जहां बजट सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा और कार्यवाही प्रस्तावित है। इसके बाद शाम 5:30 बजे से 6:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।
शाम 6:00 बजे से रात 8:30 बजे तक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक प्रस्तावित है, जिसमें राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और रात 8:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।



