बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक बदलाव: 14 राजस्व अधिकारियों का ट्रांसफर, कई तहसीलों में बदले तहसीलदार

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 14 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।
जारी सूची के मुताबिक गरिमा ठाकुर, अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर को तहसीलदार सीपत बनाया गया है। वहीं सोनू अग्रवाल, तहसीलदार सीपत को तहसीलदार रतनपुर पदस्थ किया गया है। संदीप कुमार साय, तहसीलदार बोदरी को तहसीलदार मस्तूरी बनाया गया है, जबकि शिल्पा भगत को रतनपुर से बोदरी तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह जयंती देवांगन, तहसीलदार मस्तूरी को तहसीलदार नजूल बनाया गया है। वहीं पंकज सिंह, अधीक्षक भू-अभिलेख बिलासपुर को सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
नायब तहसीलदारों में भी फेरबदल किया गया है। समर्थ थवाईत को बेलगहना से बेलतरा, श्रद्धा सिंह को गनियारी से पचपेड़ी, राहुल साहू को बेलतरा से बेलगहना भेजा गया है। टोपलाल सिदार को बेलतरा से उप तहसील सकर्रा, ओम प्रकाश चंद्रवंशी को बोदरी से गनियारी, और विनीता शर्मा को पचपेड़ी से नायब तहसीलदार बिलासपुर बनाया गया है।
इसके अलावा सहोरिक को उप तहसील सकर्रा से बेलतरा पदस्थ किया गया है, जबकि अंकित सिंह राजपूत को जनगणना कार्य में संलग्न किया गया है।
प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से किया गया है।



