छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में फिर बम की धमकी: बालोद और बेमेतरा कोर्ट को ई-मेल, मजिस्ट्रेटों को बाहर निकाला; बम स्क्वॉड जांच में जुटा

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। सोमवार को बालोद कोर्ट और बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया तथा कोर्ट परिसर की सुरक्षा तुरंत बढ़ा दी गई।

एहतियात के तौर पर पुलिस ने सभी मजिस्ट्रेटों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। वहीं कोर्ट परिसर में मौजूद अधिवक्ताओं और अन्य लोगों को भी बाहर निकाल दिया गया। फिलहाल पूरे परिसर को घेरकर जांच की जा रही है और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चला रही है।

इससे पहले भी 25 फरवरी को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद हाईकोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। इसके अलावा राजनांदगांव, जांजगीर‑चांपा और जगदलपुर के न्यायालयों को भी पहले इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि जांच में अब तक कई मामलों में धमकी को अफवाह या फर्जी पाया गया है।

फिलहाल पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button