छत्तीसगढ़

दोस्ती के बाद शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म: शादी से इनकार करते ही युवती ने कराई FIR, आरोपी अरेस्ट

जांजगीर। पामगढ़ थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे तकनीकी जांच के आधार पर मुंगेली से पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, पामगढ़ क्षेत्र में रहने वाली युवती ने 18 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी पहचान मुंगेली जिले के फास्टरपुर थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी कोमल प्रसाद से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा।

आरोप है कि शादी का वादा कर आरोपी ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। अपने साथ धोखा होने का एहसास होने पर पीड़िता ने पामगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी फरार हो गया था, जिसे तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुंगेली से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button