छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘भजन क्लबिंग’ का अनूठा आयोजन: 28 फरवरी को इंडोर स्टेडियम में गूंजेगी भक्ति-रॉक, CM विष्णु देव साय ने जारी किया पोस्टर

रायपुर। युवाओं को भक्ति और आधुनिक संगीत से जोड़ने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 28 फरवरी को अनोखा आध्यात्मिक-संगीत कार्यक्रम ‘भजन क्लबिंग’ आयोजित किया जाएगा। शाम 6 बजे से इंडोर स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम का पोस्टर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जारी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, भक्ति और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनते हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक प्रस्तुति के साथ भक्ति का यह संगम नई सांस्कृतिक ऊर्जा पैदा करेगा।

कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक चेतना मंच के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें राज्य के संस्कृति विभाग, जनसंपर्क विभाग और ISKCON का विशेष सहयोग रहेगा।


क्या होगा खास

  • विश्वविख्यात Madhavas Rock Band की लाइव भक्ति-रॉक व फ्यूजन प्रस्तुति
  • इस्कॉन कीर्तन मंडलियों द्वारा सामूहिक संकीर्तन
  • पारंपरिक भजनों का आधुनिक अंदाज
  • फूलों की होली और भक्तिमय उत्सव
  • युवाओं और कलाकारों की बड़ी भागीदारी

युवाओं के लिए आध्यात्मिक “क्लबिंग”

आयोजकों के अनुसार यह ऐसा कार्यक्रम होगा, जहां किसी भौतिक नशे की जगह भक्ति, संगीत और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव मिलेगा। युवा भजन, नृत्य और संकीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक माहौल में उत्सव का आनंद लेंगे।

आयोजन समिति ने प्रदेशवासियों और खासकर युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति की इस नई शैली का अनुभव करने की अपील की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button