छत्तीसगढ़

CM TODAY SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज जाएंगे मध्यप्रदेश, सुबह 10:55 बजे रायपुर से होंगे रवाना और शाम को लौटेंगे राजधानी

रायपुर, 12 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 10:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे स्टेट प्लेन/विशेष विमान से भोपाल के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:25 बजे राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल पहुंचेंगे। यहां से 12:35 बजे कार द्वारा होशंगाबाद रोड स्थित वृंदावन गार्डन के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:10 बजे वृंदावन गार्डन पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:10 से 2:10 बजे तक उनका आरक्षित कार्यक्रम रहेगा। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे वे वृंदावन गार्डन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 2:45 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:55 बजे विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने के बाद कार से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। शाम 4:45 बजे उनके मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button