आज बैकुण्ठपुर दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय: सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक और कोरिया महोत्सव का करेंगे शुभारंभ, देखें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर/बैकुण्ठपुर, 17 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर बैकुण्ठपुर पहुंचेंगे। दौरे के दौरान वे सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा कोरिया महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:15 बजे सर्किट हाउस, बैकुण्ठपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 10:25 बजे ओडगी नाका पहुंचेंगे। यहां से 10:45 बजे रवाना होकर 10:55 बजे जिला पंचायत परिसर पहुंचेंगे।
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक जिला पंचायत परिसर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्रीय विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री रामानुज हाईस्कूल ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां 12:30 से 2:10 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके पश्चात 2:10 बजे कोरिया महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 2:20 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और 3:20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे।
रायपुर आगमन के बाद 3:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। शाम 4:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला में आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां से 5:15 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।



