Raipur Illegal Pistol Arrest : रायपुर में अवैध पिस्टल के साथ हत्या का आरोपी पकड़ा, नेटवर्क की जांच जारी

रायपुर। रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पंडरी इलाके से एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदू शर्मा के रूप में हुई है, जो पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लोगों को डराने-धमकाने के इरादे से पिस्टल लेकर घूम रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि पिस्टल उसे कहां से मिली और वह किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क और संभावित साथियों की भी जांच की जा रही है।
डीसीपी उत्तर मयंक गुर्जर ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कमिश्नरेट व्यवस्था के तहत अपराधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



