
रायपुर, 14 फरवरी 2026: राजधानी रायपुर में 22 फरवरी को होने वाला अभिनेत्री सनी लियोनी का कार्यक्रम बजरंग दल के विरोध के चलते आयोजकों ने रद्द कर दिया है। ‘बिस्लिम की महफिल’ के अन्य कार्यक्रम यथावत रहेंगे, लेकिन सनी लियोनी की प्रस्तुति नहीं होगी।
रायपुर पुलिस ने बताया कि आयोजन के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। अतिरिक्त डीसीपी तारकेश्वर पटेल ने कहा कि अनुमति के बिना कार्यक्रम आयोजित करने पर आयोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई होगी। आयोजक प्रखर जैन ने पुष्टि की कि विरोध के कारण सनी लियोनी की प्रस्तुति स्थगित की गई है, लेकिन बाकी कार्यक्रम जारी रहेंगे।



