छत्तीसगढ़
Trending

CG में भीषण हिट एंड रन: मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, 2 की मौके पर मौत, एक गंभीर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर गम्हरिया के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6 बजे स्थानीय निवासी सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी तेज गति से आ रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन की रफ्तार काफी ज्यादा थी और चालक नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान गम्हरिया निवासी लकड़ा मिस्त्री और हिरा मिस्त्री के रूप में हुई है। दोनों पेशे से वाहन मिस्त्री बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button