छत्तीसगढ़रायपुर

जयस्तम्भ चौक से एमजी रोड तक चला ‘टीम प्रहरी’ अभियान: 40 दुकानदारों पर 80 हजार का ई-चालान, 12 ट्रक सामान जब्त, 8 कंडम वाहन उठाए

रायपुर, 12 फ़रवरी 2026। राजधानी में यातायात व्यवस्था सुधारने और बाजार क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया गया। रायपुर पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने ‘टीम प्रहरी’ अभियान के तहत जयस्तम्भ चौक से के.के. रोड मौदहापारा, पिथालिया कॉम्प्लेक्स और एमजी रोड तक सघन कार्रवाई की।

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप एवं यातायात एसपी अजय कुमार के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया। कार्रवाई में एएसपी यातायात विवेक शुक्ला, अपर आयुक्त नगर निवेश पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक अभाष मिश्रा, जोन 2 कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह और पी.डी. धृतलहरे सहित यातायात पुलिस व नगर निगम की टीम शामिल रही।

40 से अधिक दुकानदारों पर जुर्माना

अभियान के दौरान सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले 40 से अधिक दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 80 हजार रुपए से अधिक का ई-जुर्माना वसूला गया।

12 ट्रक सामान जब्त

करीब 120 दुकानों के सामने सड़क तक फैले कब्जे को हटाया गया। इस दौरान 12 ट्रक से अधिक सामान जब्त कर निगम के कब्जे में लिया गया।

8 कंडम वाहनों पर कार्रवाई

मार्गों पर खड़े 8 से अधिक कंडम और लावारिस वाहनों को भी हटाया गया, जिससे बाजार क्षेत्र में यातायात सुचारू हुआ।

प्रशासन का कहना है कि यह अभियान जनहित और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है। कार्रवाई के बाद बाजार के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम हो गया और नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिली है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button