छत्तीसगढ़
Trending

यूट्यूबर बेटी ने पिता की हत्या की, चरित्र को लेकर विवाद के बाद हसिए से गला रेतकर उतारा मौत के घाट

कोरबा | 10 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया में एक यूट्यूबर बेटी ने अपने ही पिता की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के दौरान बेटी ने हसिए से पिता के गले पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की पहचान 55 वर्षीय अशोक कुमार केवट के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार का पत्नी और बेटियों से पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी और तीनों बेटियां बीते 8 सालों से कोरबा शहर में अलग रह रही थीं।

सोमवार देर रात अशोक कुमार और उनकी बड़ी बेटी गीता केवट (27) के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर बेटी ने घर में रखे हसिए से पिता के गले पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अक्सर अपनी पत्नी और बेटियों के चरित्र पर शक करता था, इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था। घटना वाली रात भी इसी मुद्दे पर विवाद हुआ, जो खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में हत्या का केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button