छत्तीसगढ़
Trending

Obscene Dance Case : अश्लील डांस कांड में हटाए गए SDM फिर कुर्सी पर काबिज, कलेक्टर बोले–जारी हो रहा नोटिस

गरियाबंद (छत्तीसगढ़)
अश्लील डांस कांड के बाद पद से हटाए गए तत्कालीन मैनपुर SDM तुलसीदास मरकाम बिना किसी प्रशासनिक आदेश के दोबारा SDM की कुर्सी पर बैठ गए हैं। न नियमों की परवाह, न आदेशों की, वे कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, ज्ञापन ले रहे हैं और सरकारी कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहे हैं।

प्रशासनिक रिकॉर्ड के मुताबिक मैनपुर SDM का अतिरिक्त प्रभार अभी भी देवभोग SDM के पास है, इसके बावजूद तुलसीदास मरकाम लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

कई बार भेजे गए नोटिस, फिर भी नहीं मानी बात

जिला प्रशासन ने इस मामले में ई-मेल, कार्यालय रिकॉर्ड और व्हाट्सएप के जरिए कई नोटिस जारी किए, लेकिन आरोप है कि तुलसीदास मरकाम ने सभी नोटिस को नजरअंदाज कर दिया।
स्थिति यह है कि नोटिस की तामील के लिए कलेक्टर को पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है।

SDM की आईडी ब्लॉक, ताकि कोई आदेश न दे सकें

लेक्टर भगवान सिंह उइके ने बताया कि मैनपुर SDM की वेबसाइट आईडी ब्लॉक कर दी गई है, ताकि तुलसीदास मरकाम किसी भी प्रकार की सुनवाई, आदेश या शासकीय कार्रवाई न कर सकें।
इसके बावजूद वे कार्यालय में मौजूद रहकर गतिविधियां चला रहे हैं।

16 जनवरी को निलंबन, 29 को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत

दरअसल, 16 जनवरी को कमिश्नर ने तुलसीदास मरकाम को डिप्टी कलेक्टर पद से निलंबित किया था।
इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर 29 जनवरी को कोर्ट ने निलंबन आदेश पर अंतरिम रोक लगाई।

👉 लेकिन कोर्ट के आदेश में कहीं भी उन्हें SDM पद पर बहाल करने का निर्देश नहीं दिया गया था।
इसके बावजूद 30 जनवरी से वे मैनपुर SDM कार्यालय की कुर्सी पर बैठ गए और पत्राचार भी करने लगे।

मुख्य सचिव को पत्र, सख्त कार्रवाई की मांग

मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप ने 3 फरवरी को मुख्य सचिव सुबोध सिंह को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में कहा गया है कि यह गंभीर प्रशासनिक अनियमितता और पद के दुरुपयोग का मामला है।

क्या है पूरा अश्लील डांस कांड

  • उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा (ऑर्केस्ट्रा) का आयोजन
  • 29 दिसंबर 2025 को SDM से ली गई थी अनुमति
  • ओडिशा के कटक की जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स बुलाई गईं
  • अर्धनग्न होकर अश्लील डांस, कपड़े उतारने के वीडियो वायरल
  • वीडियो में SDM तुलसीदास मरकाम खुद वीडियो बनाते दिखे
  • 2 पुलिसकर्मी भी डांसर्स के साथ आपत्तिजनक हरकतों में नजर आए

आयोजक गिरफ्तार, मुचलके पर छोड़े गए

देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह के मुताबिक, शिकायत के बाद आयोजकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।
आरोपी देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू और हसन डाडा को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ा गया।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button