छत्तीसगढ़
Trending

CG में फेयरवेल पार्टी में स्टंटबाजी छात्रों को पड़ी भारी, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने ठोका जुर्माना

जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रों के बीच सोशल मीडिया रील्स और स्टंटबाजी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। लाइक और व्यूज की होड़ में छात्र न सिर्फ यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जांजगीर-चांपा जिले से सामने आया है, जहां फेयरवेल पार्टी के दौरान की गई स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है। 4 फरवरी को खैरताल स्थित G.L.D. स्कूल में आयोजित फेयरवेल पार्टी के दौरान कुछ छात्र-छात्राएं कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करते नजर आए। इस दौरान बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए।

वीडियो सामने आने के बाद नवागढ़ पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित वाहनों की पहचान की और वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने प्रत्येक वाहन चालक से 2800-2800 रुपये का जुर्माना वसूला।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर की गई। एसपी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क पर किसी भी तरह की खतरनाक स्टंटबाजी से बचें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में गंभीर हादसों का कारण बन सकती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button