छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर: खरोरा के भैंसा गांव के पास यात्री बस में अचानक लगी भीषण आग, चालक-कंडक्टर की सूझबूझ से बचीं सैकड़ों जानें

रायपुर। बलौदाबाजार से रायपुर जा रही एक यात्री बस में खरोरा थाना क्षेत्र के भैंसा गांव के पास अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि बस कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

सूचना मिलने पर चालक और कंडक्टर ने तुरंत यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी तत्परता के कारण कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ और बड़ी त्रासदी टल गई।

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर हालात पर काबू पाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग लगने की घटना के कारण मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन समय रहते यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सुरक्षा बलों की सतर्कता और चालक-कंडक्टर की presence of mind ने बड़ा हादसा टाल दिया।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button