छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री का बस्तर दौरा आज: बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में होंगे शामिल

रायपुर, 9 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे जगदलपुर में आयोजित बस्तर पंडुम 2026 के भव्य समापन समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे नवा रायपुर अटल नगर स्थित होटल मेफेयर पहुंचेंगे और वहां से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री विशेष विमान से जगदलपुर के माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

जगदलपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री लालबाग मैदान जाएंगे, जहां दोपहर 12:05 बजे से 1:20 बजे तक बस्तर पंडुम 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे कुछ समय के लिए आरक्षित रहेंगे।

दोपहर बाद मुख्यमंत्री माँ दन्तेश्वरी एयरपोर्ट एवं सर्किट हाउस जगदलपुर में संक्षिप्त प्रवास के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचने के पश्चात वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को बस्तर की जनजातीय संस्कृति, कला और परंपराओं के सम्मान एवं संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button