छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

अमित शाह रायपुर में लेंगे हाईलेवल बैठक, नक्सलवाद और आंतरिक सुरक्षा पर 6 घंटे तक समीक्षा, CM-DCM समेत गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी होंगे मौजूद.

रायपुर, 08 फ़रवरी 2026/ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय प्रवास पर कल से रायपुर पहुंच चुके हैं। आज वे नक्सलवाद के खात्मे और आंतरिक सुरक्षा को लेकर रायपुर के एक निजी होटल में हाईलेवल बैठक लेंगे।

बैठक में केंद्र और राज्य से गृह विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे।

बैठकों का सिलसिला सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के अनुसार पहली विभागीय समीक्षा बैठक 11 बजे से 12:45 बजे तक चलेगी। इसके बाद दूसरी समीक्षा बैठक 12:45 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक भोजन अवकाश रखा गया है।

भोजन अवकाश के बाद शाम 3 बजे से 4:15 बजे तक LWE (वामपंथी उग्रवाद) प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में नक्सलवाद, कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।

6 घंटे तक चलने वाली इस मैराथन बैठक में सुरक्षा रणनीतियों, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उपायों पर केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी गंभीर विचार-विमर्श करेंगे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button