छत्तीसगढ़
Trending

तिल्दा-नेवरा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार लिंक एक्सप्रेस ने ली दो जान, रेलवे कर्मचारी और ठेकाकर्मी शामिल

तिल्दा-नेवरा | 04 फरवरी 2026

तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। बैकुंठ पुलिया के पास डाउन मिडिल लाइन पर लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक रेलवे का नियमित कर्मचारी और दूसरा रेलवे से जुड़े कार्यों में लगे ठेकाकर्मी शामिल है।

मृतकों की पहचान लाला राम बंजारे (55), रेलवे कर्मचारी और मोहन लाल साहू (26), ठेकाकर्मी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रेलवे ट्रैक के पास मौजूद थे, इसी दौरान तेज रफ्तार लिंक एक्सप्रेस वहां से गुजरी और दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

ट्रेन की गति इतनी तेज थी कि हादसे के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तिल्दा पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही तिल्दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और क्या इसमें किसी तरह की लापरवाही या तकनीकी चूक शामिल थी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button