छत्तीसगढ़
Trending

सीएम का फुल-डे शेड्यूल आज: स्कूल में ‘अंतरिक्ष संगवारी’ की लॉन्चिंग, मंत्रालय में बैठक और शाम को फेडरेशन कप वॉलीबाल

रायपुर | 3 फरवरी 2026

मुख्यमंत्री का मंगलवार का कार्यक्रम काफ़ी व्यस्त रहेगा। सुबह मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर वे रायपुर जिले के आरंग विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी पहुँचेंगे, जहाँ “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद मंत्रालय में विभागीय बैठक और शाम को राजधानी में राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे।
11:10 बजे वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राखी, विकासखंड आरंग पहुँचेंगे, जहाँ प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद 12:10 बजे वे विद्यालय से प्रस्थान कर 12:20 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुँचेंगे।
यहाँ 12:30 बजे से 2:15 बजे तक विभागीय बैठक आयोजित होगी।
2:15 से 2:45 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।

बैठक के बाद 2:45 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 3:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहाँ कुछ समय के लिए कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

शाम को मुख्यमंत्री 4:00 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 4:10 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर पहुँचेंगे।
यहाँ वे “37वां फेडरेशन कप वॉलीबाल चैम्पियनशीप 2026” में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद 5:00 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 5:10 बजे मुख्यमंत्री निवास आगमन एवं आरक्षित रहेगा।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक और आयोजन स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button