छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: 3 IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, किरण कौशल समग्र शिक्षा आयुक्त बनीं, आकाश छिकारा बस्तर के कलेक्टर नियुक्त, देखें आदेश…

रायपुर, 21 जनवरी 2026। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया गया है।

2009 बैच की आईएएस अधिकारी किरण कौशल को समग्र शिक्षा का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इसी क्रम में 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार शरण को रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) का मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं 2017 बैच के आईएएस अधिकारी आकाश छिकारा को बस्तर जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

राज्य सरकार के इस प्रशासनिक निर्णय को शिक्षा, नगरीय विकास और बस्तर अंचल के प्रशासनिक कामकाज को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button