छत्तीसगढ़

Handicapped कलेक्टर के हाथों राशन कार्ड पाकर दिव्यांग के चेहरे पर आई मुस्कान


Handicapped राजनांदगांव । दिव्यांग दुर्गा साहू के चेहरे पर आज उस वक्त मुस्कान छलक उठी जब जन-चौपाल में कलेक्टर डोमन सिंह के हाथों से उन्हें राशन कार्ड मिला। दुर्गा ने बताया कि ग्राम सुन्दरा में राशन कार्ड नहीं बन पा रहा था।

Handicapped इसलिए वे अपने पिता त्रिलोक साहू के साथ कलेक्टोरेट पहुंची, तब पता चला कि आज मंगलवार के दिन यहां जन-चौपाल है। उन्होंने अपना आवेदन जन-चौपाल में प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री सिंह की संवेदनशील पहल पर उन्हें तत्काल राशन कार्ड मिला। उन्होंने कहा कि जन-चौपाल शासन-प्रशासन की एक सार्थक पहल है।

Handicapped यहां आने पर आसानी से राशन कार्ड बन गया। जिससे अब उन्हें चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री मिलेगी। जिससे परिवार को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में यह एक बड़ी मदद है। उन्होंने इस सहायता के लिए कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button