राष्ट्रीय

Tigers देश के सबसे बूढ़े बाघों में से एक राजा की मौत


Tigers कोलकाता । देश के सबसे उम्रदराज बाघों में से एक राजा की सोमवार को मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक राजा की उम्र 25 साल 10 महीने थी। जलदापाड़ा के डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर दीपक एम ने बताया, वह देश के सबसे पुराने बाघों में से एक था। उसे अगस्त 2008 में उत्तरी बंगाल के जलदापाड़ा के लेपर्ड रेस्क्टू सेंटर लाया गया था।


Tigers आम तौर पर एक बाघ 16 साल तक जीता है। वहीं बाघ की अधिकतम आयु 28 से 30 साल होती है। राजा पहले सुंदरबन में रहता था। एक बार मगरमच्छ ने उसे घायल कर दिया। उसके पीछे के पैर में इतनी चोट आई कि वह जीने के लिए तरसने लगा।

Tigersबता दें कि सुंदरबन डेल्टा दुनिया का सबसे बड़ा मैग्रोव वन है। यह डेल्टा भारत और बांग्लादेश में फैला हुआ है।
सुंदरबन में करीब 100 बाघ रहते हैं और यहां की नदी में मगरमच्छों की भरमार है।

Tigers इस इलाके में रहने वाले लोगों के लिए भी बाघ अकसर खतरा बन जाते हैं। आए दिन किसी पर बाघ के हमले की खबर आती ही रहती है। इसके अलावा मगरमच्छ और जहरीले सांपों का भी इस इलाके में आतंक रहता है।


Tigers अलीपुरद्वार के डीएम एसके मीना ने ट्वीट कर कहा, यह बाघ 11 साल का था जब खैराबाड़ी रेस्क्यू सेंटर में लाया गया था। यहां वह 15 साल तक रहा। यह देश में सबसे ज्यादा उम्र तक जीने वाले बाघों में से एक था।

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button