राष्ट्रीय

National mourning शिंजो की हत्या से देश में शोक की लहर, एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

National mourning नयी दिल्ली ! जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजाे आबे की मृत्यु से शुक्रवार को देश में शोक की लहर व्याप्त हो गयी और भारत में दिवंगत नेता के सम्मान में शनिवार को राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी है।

National mourning राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राज नाथ सिंह , कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने श्री शिंजों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है और भारत एवं जापान के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने में उनके योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि आबे की हत्या ‘सम्पूर्ण मानवता के लिए त्रासदी’ है।

National mourning उन्होंने कहा, “ यह विश्वास करना कठिन हो रहा है कि शिंजो आबे अब इस दुनिया में नहीं है। वह एक महान नेता थे, वह अपने मिलनसार व्यक्तित्व के कारण पूरी दुनिया के लोगों के बीच प्रिय बन गये थे। ”

National mourning उन्होंने कहा, “ श्री आबे का एक हत्यारे की गोली से मारा जाना पूरी मानवता के लिए एक बड़ी त्रासदी है। मैं उनके परिजनों और जापान की जनता के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ”

PM मोदी ने कहा,“ मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से स्तब्ध हूं और इस पर दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। वह मेरे सबसे प्रिय मित्रों में एक थे, वह दुनिया के कद्दावर राजनेता और उनकी प्रशासनिक क्षमता उल्लेखनीय थी। ”

प्रधानमंत्री ने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कहा, “ श्री शिंजो ने अपना पूरा जीवन जापान और दुनिया को बेहतर स्थान बनाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। ”

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “ श्री शिंजो की हत्या की खबर सुनकर मुझे बहुत पीड़ा हुई है। भारत-जापान संबंध को मजबूत बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा। ”

विदेश मंत्री एस जयंशंकर ने कहा कि आज का दिन जापान, भारत और पूरी दुनिया के लिए दुख का दिवस है। उन्होंने कहा, “ मेरे लिए यह व्यक्तिगत रूप भी दुखद है, श्री आबे के साथ मेरी 25 वर्ष की यादें जुड़ी हैं, मुझे अपना अपना दुख व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं मिल रहे हैं। ”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने आज अपना एक घनिष्ठ मित्र खो दिया। प्रधानमंत्री के रूप में श्री शिंजो ने भारत और जापान के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए बड़ी मेहनत से काम किया। श्री सिंह ने 2019 की अपनी जापान यात्रा में श्री शिंजो के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि उनमें उन्होंने एक प्रेरणादायी नेता का गुण देखा। उन्होंने जापान और दुनिया की बेहतरी के लिए काम किया। वह अपनी कुशल राजनीति के लिए याद किये जायेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि उन्हें श्री शिंजो के निधन से आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वह बहुत समय तक भारत के महान दोस्त और शुभ चिन्तक रहे। उन्होंने दोनों के बीच संबंधों के विस्तार के लिए बड़ा योगदान दिया।श्रीमती गांधी ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री के साथ उनकी मुलाकात की याद आज भी ताजा है। उनका इस तरह से जाना जापान और पूरी दुनिया के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने कहा,“ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या की खबर सुनकर बहुत व्यथित हूं। वह मेरे बहुत अच्छे मित्र थे। जब मैं प्रधानमंत्री था तो हम दोनों देशों के बीच के रिश्तों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए काम किया और हमारे इन प्रयासों से भारत जापान के बीच के संबंधों में नई ऊंचाई आई। मैं श्री शिंजों के परिजनों तथा जापान के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,“ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा,“ जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या बहुत दुखद है। हिंसा कायरों की भाषा है और यह कभी अच्छी नहीं हो सकती। श्री आबे अलग तरह के इंसान थे और शांति तथा दयाभाव उनकी जीवनशैली थी। दुनिया उन्हें उनके असाधारण जीवन शैली के लिए याद करेगी। ”

कई अन्य राजनेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्री आबे की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

श्री आबे की शुक्रवार को जापान के नारा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते समय एक हमलावर पूर्व नौसैनिक ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button