छत्तीसगढ़
Trending

मानिकचौरी रेलवे स्टेशन पर हादसा : चलती ट्रेन से गिरा युवक, अस्पताल में जारी है इलाज

अभनपुर, 06 अक्टूबर 2025 मानिकचौरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। चलती ट्रेन से गिरने के कारण गोबरा नवापारा नगर के भोईपारा निवासी पारस कंडरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, पारस अपने परिवार के साथ रायपुर जाने के लिए मेमू ट्रेन में सवार हुआ था। राजिम स्टेशन पर टिकट काउंटर से टिकट न मिलने के चलते उसने बिना टिकट यात्रा शुरू की। जब ट्रेन मानिकचौरी स्टेशन पहुंची, तो पारस टिकट लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरा। इसी दौरान ट्रेन अचानक चल पड़ी और उसे पकड़ने की कोशिश में वह फिसलकर नीचे गिर गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल पारस को उठाया और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि पारस मूल रूप से दुर्ग का निवासी है और इन दिनों अपने साढ़ू के घर नवापारा में रहकर काम कर रहा था।

डॉक्टरों के मुताबिक पारस की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button