छत्तीसगढ़
Trending

Raipur Drug Racket Exposed : पाकिस्तान से आया नशे का जहर, 350 अकाउंट फ्रीज और 1 करोड़ की हेरोइन बरामद

रायपुर। पाकिस्तान से लाई गई हेरोइन बेचने वाले सिंडिकेट के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच का दायरा और बड़ा कर दिया है। ड्रग्स खरीदने और बेचने वालों की पहचान करने के लिए पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की है। इस कड़ी में सिंडिकेट के अकाउंट में पैसे डालने वाले करीब 350 लोगों के बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं।

800 से ज्यादा अकाउंट्स पर पुलिस की नजर

पुलिस को शक है कि जिन लोगों ने आरोपियों को रकम दी है, वे केवल उपभोक्ता ही नहीं बल्कि आगे बेचने का काम भी कर रहे थे। अब तक 800 से ज्यादा ऐसे अकाउंट्स की पहचान हो चुकी है, जिनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जांच अधिकारियों ने साफ किया है कि सिंडिकेट से जुड़े हर व्यक्ति से पूछताछ होगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी।

17 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

पुलिस अब तक सिंडिकेट से जुड़े 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। ये सभी कमल विहार इलाके को अड्डा बनाकर पिछले आठ महीनों से ड्रग्स का कारोबार कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों से 1 करोड़ रुपए की हेरोइन भी जब्त की गई थी।

सफेदपोशों के नाम भी आएंगे सामने

जांच अधिकारियों का कहना है कि इस ड्रग्स सिंडिकेट में कुछ सफेदपोश लोग भी शामिल हैं। उनकी भूमिका की जांच की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button