छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में आईपीएस अफसरों का तबादला: 9 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर, 26 जून 2025 – छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आदेश में इन अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जिन अधिकारियों का तबादला हुआ है, उनमें निम्न शामिल हैं:

🔸 प्रभात कुमार – पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
🔸 विकास कुमार – पुलिस अधीक्षक, विशेष आसूचना शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
🔸 पूजा कुमार – पुलिस अधीक्षक (रेडियो), बिलासपुर
🔸 मयंक गुर्जर – सेनानी, 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर
🔸 संदीप कुमार पटेल – सेनानी, 16वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, नारायणपुर
🔸 राजनला स्मृतिक – पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ बघेरा (दुर्ग)
🔸 रॉबिन्सन गुरिया – पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर
🔸 चिराग जैन – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मोहला-मानपुर-चौकी
🔸 उमेश प्रसाद गुप्ता – सेनानी, 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, धनोरा (बालोद)

यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में यह तबादला व्यवस्था प्रशासनिक कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था की मजबूती के दृष्टिकोण से अहम मानी जा रही है।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button