छत्तीसगढ़
Trending

मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में सी.आई.डी.सी. की 45वीं बैठक सम्पन्न: संविलियित परिवहन निगम कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा

रायपुर, 29 मार्च 2025 नवा रायपुर मंत्रालय में सी.आई. डी.सी. की पैतालिसवी बैठक मंत्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। संचालक मंडल की बैठक में सर्वप्रथम पूर्व में लिये गए निर्णयों पर प्रबंध संचालक द्वारा पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके पश्चात संचालक मंडल ने विगत वर्षों के वित्तीय गतिविधियों पर चर्चा की।

सी.आई डीसी में संविलियित विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को मिलेगा भत्ता और गृह भाड़ा

सी आई डी सी के बैठक विभिन्न योजनाओं और संकल्पों पर चर्चा के उपरांत महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। बैठक में सी.आई डीसी में संविलियित विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को राज्य शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुरुप 22%, 20%, 33%, 30%, 42%, 40%, 60% एवं 53% महंगाई भत्ते का लाभ देने हेतु मान. अध्यक्ष द्वारा प्रदत्ता अनुमोदन की पुष्टि करने तथा भविष्य में महेंगाई भत्तों का लाग देने हेतु प्रबंध संचालक को अधिकृत करने का निर्णय लिया गया है।

इसके साथ ही संचालक मण्डल, सी. आई.जी.सी में संविलियित विघटित परिवहन निगम के कर्मचारियों को राज्य शासन के आदेशानुसार अगस्त, 2023 से गृह गाढ़ा भत्ते का लाभ देने हेतु मान अध्यक्ष द्वारा प्रदत्त अनुमोदन की पुष्टि किया गया है।

बैठक में टंकराम वर्मा, मंत्री, राजस्व-आपदा प्रबंधन विभाग, रोहित यादव, सचिव ऊर्जा विभाग, अविनाश चम्पावत, सचिव राजस्व विभाग, राजेश सुकुमार टोप्पो, सचिव, जल संसाधन विभाग, कमलप्रीत, सचिव पीडब्ल्यूडी, तथा संजय कुमार ओझा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button