छत्तीसगढ़
Trending

बेंगलुरु से छत्तीसगढ़ के विकास की नई उड़ान: इन्वेस्टर कनेक्ट में सीएम की बड़ी पहल, IT और सेमीकंडक्टर सेक्टर के दिग्गजों संग अहम बैठकें, कल रायपुर वापसी

रायपुर, 26 मार्च 2025 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री 26 मार्च 2025 को बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक वे “छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक मुख्यमंत्री नैस्कॉम (NASSCOM) के साथ एक राउंडटेबल बैठक करेंगे, जिसमें सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप क्षेत्र के संभावित निवेशों पर चर्चा होगी। इसके तुरंत बाद, दोपहर 3:00 बजे से 3:45 बजे तक उनकी मुलाकात इंडियन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड सेमीकंडक्टर एसोसिएशन (IESA) के प्रतिनिधियों से होगी, जहां राज्य में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास पर बातचीत होगी। शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक वे विभिन्न बी2जी (बिजनेस टू गवर्नमेंट) बैठकों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे होटल ताज वेस्ट एंड, बेंगलुरु में रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन, 27 मार्च 2025 को सुबह 6:00 बजे मुख्यमंत्री होटल ताज वेस्ट एंड से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 7:00 बजे केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु पहुंचेंगे। सुबह 7:30 बजे वे इंडिगो की फ्लाइट 6E 405 से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 9:30 बजे स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा, रायपुर पहुंचेंगे। वहां से वे 9:40 बजे कार से प्रस्थान कर 10:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका शेष दिन आरक्षित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button