Chhattisgarh

CG Chunav Results 2023 Live: शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त

रायपुर। CG Election Vote Counting Live: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण में 20 विधानसभा के लिए 223 प्रत्याशी एवं दूसरे चरण की 70 सीटों के लिए 958 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल मिलाकर 90 विधानसभा सीट के लिए प्रदेश में 1.54 लाख से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया था।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने बढ़त बना ली है। पार्टी 36 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा ने 32 सीटों पर बढ़त बनाई है।

इस दरमियान लगभग 8000 निर्वाचन अधिकारी एवं कर्मचारियों ने चुनाव संपन्न कराया एवं बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बलों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली थी। अब रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। चंद घंटों में ही पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी।
छत्तीसगढ़ में लगभग 2 करोड़ 3 लाख से अधिक मतदाता है, जिनमें से 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव संपन्न कराए गए, अब बारी है आज नतीजे की।

करीब साढ़े नौ, दस बजे तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल एक हज़ार एक सौ 81 प्रत्याशी मैदान में थे। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (All India Congress Committee) (AICC) और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के दिग्गज नेताओं के साथ ही दोनों दलों के 79 नए चेहरें मैदान में थे, जिनके भाग्य का फैसला हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ में आगामी पांच साल के लिए नई सरकार गठित होने का जन आदेश आज यानी रविवार को आएगा। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 02 फेज में वोटिंग हुई थी, जिसमें 1.55 करोड़ वोटर्स के द्वारा वोट डाले गए थे। वोटर्स के वोटों के आधार पर ही छत्तीसगढ़ राज्य की सरकार की चाबी किसके हाथ लगेगी यह फिक्स हो जाएगा। डाले गए वोटों के आधार पर ही छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के एक हज़ार एक सौ 81 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला हो जाएगा।

इस चुनाव में कांग्रेस से मुख्यमंत्री (CM) भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस.सिंहदेव, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष और बस्तर के सांसद दीपक बैज समेत अन्य प्रदेश सरकार के वर्तमान 12 मंत्रियों के भाग्य का फैसला भी अनिर्णीत हैं।

इसी तरह से BJP से पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह समेत उनके केबिनेट के 16 पूर्व मंत्री और भाजपा सांसद विजय बघेल, केंद्रीय मंत्री और सांसद रेणुका सिंह, सांसद गोमती साय समेत अन्य के भाग्य का फैसला होना है। प्रदेश BJP अध्यक्ष और बिलासपुर के सांसद अरुण साव व अन्य शामिल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button