Chhattisgarh

ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी आईएएस के बंगले में लगी भीषण आग, ईवी कार में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट

रायपुर, 22 नवंबर 2023|राजधानी रायपुर के ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी आईएएस अधिकारी सुधाकर खलखो के बंगले में आग लग गई। मिली जानकारी अनुसार टाटा नेक्सन ईवी कार में चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट होने से बंगले में आग लग गई, जिससे 1 इनोवा,1 ईवी कार समेत 2 चारपहिया और घर में लगा एसी जलकर खाक हो गया.यह घटना गंज थाना क्षेत्र की है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. आग पर काबू पा लिया गया है. बता देें कि आईएएस अधिकारी खलखो तेलंगाना चुनाव के दौरान ऑब्जर्वर के पद पर तैनात हैं. उनका परिवार कार को चार्जिंग में लगाकर बाजार गया हुआ था, इस दौरान यह हादसा हो गया।

गंज थाना प्रभारी आशीष यादव ने बताया कि आग पर क़ाबू पा लिया गया है. कार को चार्जिंग में लगाकर परिवार के सदस्य मार्केट गए थे. इस दौरान आगजनी की घटना हुई है. दमकल की टीम मौक़े पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया.

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button