मध्यप्रदेश
Trending

वीडी शर्मा ने खरगे पर साधा निशाना, बोले- सागर की धरती पर माथा टेककर माफी मांगे

मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर हमला बोला है। खरगे ने मंगलवार को सागर में जनसभा को संबोधित किया। इस पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सागर में अनुसूचित जाति के भाई धनप्रसाद की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई थी। मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने पीड़ित के इलाज तक की चिंता नहीं की थी। इस कारण पीड़ित की मौत हो गई थी। शर्मा ने कहा- ‘आपका जमीर है तो सागर की धरती पर माथा टेककर माफी मांगनी चाहिए।’शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मध्य प्रदेश में अल्पसंख्यक भाइयों ने दलितों को मल खिलाया था। तब आपका कोई नेता नहीं बोला। कमलनाथ के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मध्य प्रदेश की रिपोर्ट कार्ड को रेट लिस्ट बताने वाले बयान पर भी उन्होंने निशाना साधा। शर्मा ने कहा कि कमलनाथ का मध्य प्रदेश से कोई संबंध नहीं है। प्रदेश की गरीब जनता को लूटा है। इस वजह से इस तरह की भाषा का उपयोग कर रहे हैं। वे तो मध्य प्रदेश की जनता को लूटकर उद्योगपति बने हैं।भाजपा की 39 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद हो रहे विरोध पर उन्होंने सफाई दी। शर्मा ने कहा कि अपने नेताओं के लिए टिकट की बात कह रहे हैं। लेकिन टिकट का विरोध नहीं किया जा रहा है। भाजपा बड़ा दल है। सबसे बातचीत की जा रही है।पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी ने कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व पर टिप्पणी की। इस पर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अपना स्टैंड क्लीयर करें। कांग्रेस किस दिशा में जा रही है। कांग्रेस दोहरे चरित्र की राजनीति करने का प्रयास कर रही है। जनता इसका जवाब चाहती है। खरगे जी, लोकतंत्र में मतदाता किसी भी दल को वोट देता है। जनता को राक्षस कहने का हक किसने दिया। खरगे जी जनता से माफी मांगे या जवाब दें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button