अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के CG O4 ढाबा में “फ्री बोरे बासी सबो बर” का आयोजन

रायपुर.अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस रायपुर के सीजी 04 ढाबे में बोरे बासी दिवस के 1 साल पूरे होने पर छतीशगढ़ के सभी श्रमिकों एवम् मजदूरों के सम्मान में फ्री बोरे बासी सबों बार का आयोजन किया गया। मजदूर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के समस्त जनता, नेताओं समेत अधिकारीगण भी बोरे बासी खाकर अपनी फोटो को सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं। गौरवानित महसूस कर रहे है

वहीं राजधानी रायपुर के CG O4 ढाबा में अलग ही अंदाज से मजदूर दिवस मनाया गया. ढाबा में मजदूरों के सम्मान पर फ्री में बोरे बासी खिलाया गया. CG O4 ढाबा के संचालक ने बताया कि आज ‘बोरे बासी डे’ के मौके पर हमने फ्री बोरे बासी सबो बर का आयोजन किया. इस दौरान लोगों ने बोरे बासी का लुत्फ उठाया. जिसमें 150 से अधिक लोगों ने बोरे बासी खाया. संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की घोषणा के पहले साल से ही हम इसका आयोजन कर रहे हैं और छत्तीसगढ़िया श्रमिकों के आहार को बढ़ावा दे रहे हैं.




