जापानी प्रधानमंत्री पर चुनाव रैली में स्मोक बम फेंका:PM किशिदा सुरक्षित, संदिग्ध गिरफ्तार; 9 महीने पहले रैली में शिंजो आबे की हत्या हुई थी

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने स्मोक बम फेंक दिया। जापान टाइम्स के मुताबिक किशिदा वाकायामा शहर में एक इलेक्शन रैली में भाषण देने पहुंचे थे। धमाके से अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने फौरन PM को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके कुछ देर बाद संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया।null
घटना के कुछ फोटो-वीडियो सामने आए हैं। इनमें सुरक्षाकर्मी संदिग्ध हमलावर को पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कुछ देर बाद PM किशिदा ने अपनी स्पीच पूरी की। पिछले साल 8 जुलाई को पूर्व PM शिंजो आबे की चुनाव रैली में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस तस्वीर के बीचों-बीच काले कपड़े पहने और मास्क लगाए हमलावर दिखाई दे रहा है। धमाके के फौरन बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
फिलहाल हमला करने वाले की पहचान नहीं
पुलिस ने फिलहाल हमलावर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा- हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पता चल सकेगा की वो कौन है और उसने हमला क्यों किया।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर युवक को काम में बाधा डालने के शक के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जापान में इस तरह के जुर्म में तीन साल तक की जेल और 3 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

ये धमाके के बाद की तस्वीर है। इसमें देखा जा सकता है कि सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध को जमीन पर गिराकर पकड़ा।
PM निचले सदन के उपचुनाव के लिए कैंपेन कर रहे हैं
जापान टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार धमाके सुबह 11:30 बजे हुआ। इसके बाद करीब 1 बजे प्रधानमंत्री किशिदा ने वाकायामा शहर में अपनी स्पीच पूरी की। उन्होंने कहा- हम इलेक्शन कैंपन के बीच मौजूद है। हमें इसे जारी रखना चाहिए। इसके बाद वो उरायसु और इचिकावा शहर में भी स्पीच देने जाएंगे।
ये PM फुमियो किशिदा की उसी रैली के फुटेज हैं, जिसमें धमाका हुआ। इनमें PM लोगों से बात करते नजर आ रहे हैं।
चश्मदीद ने कहा- हम डर गए थे, धड़कने तेज हो गई थीं
हमले के दौरान रैली में मौजूद एक महिला ने कहा- PM किशिदा लोगों से बात कर रहे थे। वो पहुंचे ही थे कि अचानक धमाका हुआ। हम सब घबरा गए। मेरी धड़कनें तेज हो गईं। कुछ समझ नहीं आया कि एकदम से क्या हुआ। कुछ लोग कह रहे थे कि बम फेंका गया है। बस फिर सब यहां-वहां भागने लगे।
ये घटनास्थल की तस्वीर है। इसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। एक महिला काम पर हाथ रखे दिखाई दे रही है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि धमाके की आवाज काफी तेज थी।
फुमियो किशिदा 2021 में जापान के प्रधानमंत्री बने थे
फुमियो किशिदा साल 2021 में जापान के प्रधानमंत्री बने थे। इसके साथ ही वो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2012 से 2017 तक विदेश मंत्री के रूप में काम किया। 2017 में जापान के कार्यरत रक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे।
8 महीने पहले शिंजो आबे की रैली में ही हत्या की गई थी
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की 8 जुलाई 2022 को रैली में स्पीच के दौरान गोली मारकर हत्या की गई थी। वे आबे नारा शहर में इलेक्शन कैंपेन के दौरान स्पीच दे रहे थे। उसी दौरान 42 साल के हमलावर ने पीछे से फायरिंग की थी। दो गोलियां लगने के फौरन बाद आबे गिर पड़े थे।
आबो के हेलिकॉप्टर से नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया था। मेडिकल टीम ने 6 घंटे तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया था।