बेमेतरा:बिरनपुर में धारा 144 को नजरअंदाज कर पोल्ट्री फार्म में हुई तोड़-फोड़, अवैध तरीके से संचालित करने का आरोप

बेमेतरा। Bemetara News जिले से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मूलमूला में एक पोल्ट्री फार्म में मंगलवार को धारा 144 का नजरअंदाज करते हुए जमकर तोड़-फोड़ की गई, क्योंकि वेंकटरामा पोल्ट्री फार्म पर आरोप है कि अवैध तरीके से संचालित की जा रही है। पोल्ट्री से बदबू आती है और नाबालिगों से यहां काम करवाया जा रहा है। इसके अलावा फार्म का वेस्ट समाग्री आसपास के जगहों में फेंका जाता है। इससे कृषि कार्य प्रभावित हो रही है। जिसका विरोध लंबे समय से स्थानीय किसान कर रहे थे, लेकिन कोई कारवाई नहीं की गई। इन्हीं सभी विषयों को लेकर किसान और पोल्ट्री फार्म संचालक की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बकायदा राजस्व विभाग के अधिकारी और पुलिस भी उपस्थित थे।
बैठक को लेकर उठ रहे सवाल
ज्ञात हो कि बैठक में स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव गुरुदयाल बंजारे को भी आमंत्रित किया गया। हालांकि पूरे मामले में विभागीय सूत्रों का यही कहना है कि बिरनपुर गांव में शांति-व्यवस्था में जिले का पूरा अमला लगा हुआ था, ऐसे में यहां इस तरह की बैठक आयोजित करने का क्या औचित्य था, साथ ही जिले में बिरनपुरगांव को लेकर धारा 144 लागू किया गया। तो किसके आदेश पर बैठक, या इतने बड़ी संख्या में आखिर क्यों फार्म में तोड़-फोड़ की गई। जबकि बैठक में स्वयं संसदीय सचिव व नवागढ़ विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे शामिल हुए थे। जबकि पूरा प्रशासन, पुलिस बल बिरनपुर की हालात को काबू करने में लगा था।



