Chhattisgarh

Raipur news::120 साल पुराने श्मशान में कब्जा:शख्स ने एक रात में खड़ी कर दी दीवार, लोगों ने कलेक्टर से की शिकायत

राजधानी रायपुर में एक श्मशान घाट की जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। शख्स ने रात के वक्त श्मशान घाट में दीवार खड़ी कर दी। जिसका आसपास के पार्षद समेत नागरिकों ने विरोध किया। लोगों ने कलेक्टर से भी इसकी शिकायत की है। ये पूरा मामला शहीद राजीव पांडे वार्ड के सरजूबांधा श्मशान घाट का है।

रायपुर के मठपारा स्थित 120 साल पुराना सरजूबांधा श्मशान घाट है। जहां व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के साथ-साथ दफनाने का काम भी किया जाता है। जिसमें कब्जे की जानकारी सामने आई है। इस मामले को लेकर स्थानीय पार्षद सतनाम सिंह पनाग के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

पनाग ने कहा कि सरजूबांधा के श्मशान घाट में रात के समय कुछ लोगों ने दीवार खड़ी कर जबरन कब्जा कर लिया है। जबकि ये रायपुर एक ऐसा श्मशान घाट है जहां हिंदुओं के अंतिम संस्कार के कार्य किए जाते है। वहां कुछ समाज के लोगों ने छोटे बच्चों से लेकर बड़ों का शव भी दफन किया है। वहां की जमीन से लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई है। ऐसी जगह पर कोई व्यक्ति कब्जा कर रहा है तो वो गलत है।

इसके पहले भी इसकी शिकायत रायपुर कलेक्टर से की गई थी तब उन्होंने आश्वासन दिया था कि 3 दिन में दीवार हटा दिया जाएगा लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन आगे भी कोई एक्शन नहीं करता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अवैद्य कब्जे का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यस रजिस्ट्री के पेपर को दिखाकर कब्जा किया जा रहा है दरअसल वह खसरा नंबर वहां पर आता ही नही है। उन्होंने शिकायत में सेटेलाइट से ली गई जमीन की फोटो भी दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button