छत्तीसगढ़
दीपावली की बधाई देने लोक भवन पहुंचे सूचना आयुक्त: राज्यपाल रमेन डेका ने ली आयोग के प्रकरणों की जानकारी, जल्द निपटाने को कहा

रायपुर, 10 नवंबर 2026। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त अमिताभ जैन एवं राज्य सूचना आयुक्त उमेश अग्रवाल, आलोक चंद्रवंशी तथा शिरीष मिश्रा ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
राज्यपाल ने राज्य सूचना आयोग में दर्ज प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।



