छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग: फुंडहर चौक के पास श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक में मची अफरा-तफरी; दमकल ने पाया काबू

रायपुर, 9 नवंबर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में फुंडहर चौक के पास स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक नामक दुकान में आग भड़कने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

दमकल की एक गाड़ी ने बुझाई आग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुकान में अचानक आग लगने के बाद धुआं फैलने लगा। आसपास के लोगों और दुकानदारों ने तत्काल दमकल विभाग और तेलीबांधा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल का एक वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। दमकलकर्मियों ने पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण सामने नहीं आया है। घटना में कितना आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका भी आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आग लगने की वजह और नुकसान की वास्तविक जानकारी सामने आ सकेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button