NationalPolitics

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की लिस्ट, खड़गे के बेटे को मिला टिकट

 कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कांग्रेस ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा विधानसभा सीट से और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शिवकुमार को कनकपुरा से चुनावी मैदान में उतारा। 

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का भी नाम है। वह चितापुर से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ  एमबी पाटिल को बाबलेश्वर, दिनेश गुंडुराव को गांधीनगर, बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल एमएलसी पुत्तन्ना को राजाजीनगर और पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली से कांग्रेस का टिकट मिला है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button