छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा आज, देखिए पूरा कार्यक्रम

रायपुर, 06 जून 2025 —मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रवाना होंगे। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 08:20 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होंगे और 08:40 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री साय इंडिगो की फ्लाइट (6E-2191) से सुबह 09:15 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और लगभग 11:10 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पहुंचेंगे। वहां से वे कार द्वारा छत्तीसगढ़ सदन के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:00 बजे छत्तीसगढ़ सदन, नई दिल्ली पहुंचेंगे।

कार्यक्रम में फिलहाल आरक्षित समय निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक व राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button