छत्तीसगढ़
Trending

तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे कूदकर महिला ने दी जान, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर

00पति की मौत के बाद मायके में रह रही थी महिला, आत्महत्या की वजह अब तक साफ नहीं00

कोरबा, 31 जुलाई 2025/ कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार को 43 वर्षीय महिला ने चलते ट्रेलर के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बैंक से पैसे निकालने के कुछ ही देर बाद की है और पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मृतका की पहचान ग्राम बांधाखार निवासी कला बाई के रूप में हुई है, जो कियोस्क बैंक से पैसे निकालने आई थी। जानकारी के अनुसार, पैसे निकालकर जैसे ही वह बैंक से बाहर निकली, तेज रफ्तार ट्रेलर की ओर दौड़ लगाई और उसके पहियों के नीचे आ गई। ट्रेलर महिला का सिर कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

पति की मौत के बाद से मायके में रह रही थी महिला

परिजनों ने बताया कि कला बाई के पति अमोल सिंह की मौत तीन साल पहले हो चुकी थी। इसके बाद वह अपने मायके सिलयारी गांव में रहने लगी थी। वह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहती थी। बुधवार सुबह वह बैंक जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

ड्राइवर छोड़कर फरार, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि महिला के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आत्महत्या की असल वजह अब तक सामने नहीं आ पाई है।

पाली थाना प्रभारी ने बताया कि CCTV फुटेज जब्त कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की विवेचना की जा रही है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही लोगों ने मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button