छत्तीसगढ़

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर की राष्ट्रीय राजनीति में एंट्री: BJP ओबीसी मोर्चा में महामंत्री बने, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर, 21 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा की राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार जारी नियुक्ति सूची में छत्तीसगढ़ के दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को राष्ट्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति से छत्तीसगढ़ भाजपा में उत्साह का माहौल है।

भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए ये नेता

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में जोगेन मोहन (असम), ममता मोहंता (ओडिशा), संगम लाल गुप्ता (उत्तर प्रदेश), बबनराव रावजी चौधरी (महाराष्ट्र), सत प्रकाश राणा (दिल्ली), डॉ. अर्जुन साहनी (बिहार) और संगीता बलवंत बिंद (उत्तर प्रदेश) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

तीन नेताओं को मिली राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर दिल्ली के गजेंद्र यादव, कर्नाटक के प्रमोद मध्वराज और छत्तीसगढ़ के ललित चंद्राकर को नियुक्त किया गया है।

सीएम साय और प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई

ललित चंद्राकर की नियुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। दुर्ग ग्रामीण विधायक चंद्राकर को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने को छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए अहम उपलब्धि माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button