छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी


रायपुर, 02 जून 2025

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मानसून के आगमन से पहले ही प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रविवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम को हल्का मौसम परिवर्तन देखने को मिला, हालांकि बारिश नहीं हुई। पिछले कुछ दिनों की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

सोमवार सुबह से रायपुर सहित कई इलाकों में तेज धूप रही, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि शाम होते-होते फिर से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, भिलाई, दुर्ग, बालोद, कांकेर, दक्षिण बस्तर, बिलासपुर, सरगुजा और बलौदाबाजार समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

जानकारों के अनुसार, इस बार प्रदेश में मानसून के पहले ही सक्रिय बारिश देखने को मिल रही है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ में अच्छी और भरपूर बारिश हो सकती है। विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button