छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर: स्कूलों के समय में हुआ बड़ा बदलाव, अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेगी एक पाली, जानें नया शेड्यूल…

रायपुर, 31 मार्च 2025 छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, एक पाली में संचालित सभी स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे तक संचालित होंगी। वहीं, दो पालियों में चलने वाली स्कूलों में पहली पाली सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेगी।

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि छात्रों को दोपहर की चिलचिलाती धूप से बचाया जा सके। विभाग ने सभी स्कूलों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button