छत्तीसगढ़
Trending

कृषि मंत्री रामविचार नेताम के शासकीय बंगले में आज पोरा तिहार का होगा भव्य आयोजन, मंत्री–विधायकों के साथ आमजन भी होंगे शामिल

रायपुर, 23 अगस्त 2025। कृषि मंत्री रामविचार नेताम के नवा रायपुर अटल नगर स्थित एम-5 सेक्टर-24 के शासकीय निवास परिसर में 23 अगस्त को पोरा तिहार का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सुबह से ही पारंपरिक ढंग से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के सभी मंत्री, विधायक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहेंगे। आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।

पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की लोक आस्था और कृषि जीवन से जुड़ा प्रमुख पर्व है, जिसमें महिलाएं और ग्रामीणजन विशेष रूप से भाग लेते हैं। मंत्री नेताम के निवास पर होने वाला यह आयोजन छत्तीसगढ़ी परंपराओं को सहेजने और जनप्रतिनिधियों को आमजन से जोड़ने का प्रतीक बनेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button